Dark Mode
संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण

नदबई  . चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त निदेशक डॉं विजय मित्तल ने नदबई सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही उपचार दौरान मरीजों की सुविधाओं को लेकर चर्चा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को लाभान्वित करने को कहा।
इससे पहले संयुक्त निदेशक ने सीएचसी पर ओपीडी, भर्ती वॉर्ड, जांच लैब, लेबर रूम, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अनिमितता मिलने पर विभागीय अधिकारियों को मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखने व सीएचसी पर दवाईयों का स्टॉंक रखने को कहा। साथ ही सीएचसी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का प्रचार-प्रसार करने व अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करते हुए योजनाओं का सफल क्रियान्वन करने को कहा। बाद में आईएचएमएस पोर्टल को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान बीसीएमओ डॉं राहुल कौशिक, बीपीएम प्रमोद मुद्गल भी मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!