Dark Mode
जूली ने शहीदों को किया याद, शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जूली ने शहीदों को किया याद, शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जयपुर। शहीद दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भगत सिंह सर्किल पहुंचकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान, शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान दिया और अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम उनके आदर्शों को अपनाने और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेते हैं। जूली बोले भगतसिंह द्वारा जेल में लिखी गई डायरी और पुस्तकें, जैसे 'समाजवाद का आदर्श', उनके बौद्धिक व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, योगेश मिश्रा, गफूर खान,संजीव बारेठ,रमन सैनी, राहुल पटेल, डॉ संदीप सैनी, गौरी शंकर विजय,सोनू गोपालिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!