Dark Mode
स्पाइन कबड्डी लीग द्वारा आयोजित जूनियर बॉयज कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ 

स्पाइन कबड्डी लीग द्वारा आयोजित जूनियर बॉयज कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ 

झुंझुंनू । स्पाईंन कब्बडी लीग और झुंझुनू इकाई खेलो भारत गतिविधि द्वारा  झुंझुनू अकेडमी में शुरवीर डिफेंस अकेडमी के इंडोर स्टेडियम में जूनियर बॉयज कब्बडी लीग का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल के.के. रेपसवाल, मुख्य वक्ता ABVP जयपुर प्रान्त के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह, झुंझुनू अकेडमी के चेयरमैन डॉ.दिलीप जी मोदी व डायरेक्टर आकाश मोदी, स्पाईंन कब्बडी लीग के चेयरमैन योगेश शर्मा जी, झुंझुनूं PRO हिमांशु सैनी, अंगद देव सिंह मंडावा,
उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल के.के. रेप्सवाल ने कहा कि पढ़ने वाले छात्र के लिए जितना महत्व पढाई का है। उतना ही महत्व खेल का भी है। प्रत्येक छात्र को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए आज युवा भारत मे देश के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व मे अपनी प्रतिभा से भारत का नाम ऊँचा किया है। इस मौके पर प्रांत मंत्री अभिनव सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं और समाज के बीच रहकर देश निर्माण का कार्य कर रही है, तो वही युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए खेलो भारत गतिविधि के माध्यम से से देश मे प्रतिभावान युवाओ को मौके देने का काम कर रही है। इस मौके पर WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। गौरव संपत सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खेलों के प्रति अपनी भावनाओं को बदलना चाहिए और खेल को ही लक्ष्य बनाकर हम अपना वह परिवार व राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को पूरे मन के साथ खेलों में अपनी भूमिका करनी चाहिए। इस मौके पर झुंझुनू अकेडमी के चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने कहा कि खेलो के माध्यम से व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इसके साथ ही युवाओ में टीमवर्क व लीडरशिप की भूमिका का विकास होता है। इस मौके पर स्पाईंन कब्बडी लीग के चेयरमैन योगेश शर्मा ने कहा कि भारतीय परंपरा में खेल का एक अपना महत्व है और युवा पीढ़ी को कब्बडी खो-खो, रस्साकसी जैसे खेलो कोभी  महत्व देनी चाहिए। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री समशेर सिंह चौहान, प्रांत सहमंत्री क्षितिज पारीक, प्रान्त सोशल मीडिया सह सयोजक नीतिश,  जिला प्रमुख परमेन्द्र कुल्हार जिला सयोंजक पंकज सैनी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य सतवीर मीणा समेत हजारों विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी उपस्तिथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!