पहलवान बेटियों के समर्थन में निकाली न्याय संघर्ष रैली
सूरजगढ़। दिल्ली के जंतर मंतर धरने पर बैठी देश की पहलवान बेटियों के समर्थन में सूरजगढ़ क्षेत्र का आमजन भी उतर आया है। गुरुवार को वीर तेजाजी संस्थान की अगुवाई में पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर न्याय संघर्ष रैली का आयोजन हुआ। रैली की शुरुआत से पूर्व अनाज मंडी परिसर में वीर तेजाजी विकास संस्थान सूरजगढ़ के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया के निर्देशन में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को न्याय की मांग के साथ मामले की जांच करवाने व दोषी को सजा दिलवाने के लिए के लिए आम सभा की बैठक हूई। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। इसमें अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोडा,पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा,चिड़ावा पंचायत समिति उप प्रधान विपिन नुनिया,दिनेश सहारण,पुरूषोत्तम यादव आदि वक्ताओं ने पहलवानों के साथ हुये शोषण की निन्दा की तथा पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए तन,मन,धन से सहयोग करने का आह्वान किया। और कहा कि जबतक अपराधी को पकड़ कर जेल भेज नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह खरड़िया ने किया। आक्रोश सभा के बाद सभा स्थल से एसडीएम कार्यालय तक जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। रैली में बेटियों के साथ ही स्थानीय लोगो ने हाथो में पहलवान बेटियों को न्याय देने की मांग व दोषी की गिरफ्तारी की मांग का बैनर लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उपखंड मुख्यालय पर रैली पहुँचने पर यहां भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने उपखंड अधिकारी कविता गोदारा को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर पहलवान बेटियों को न्याय देने की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सत्यवीर धतरवाल,पवन कुल्हार,राजेन्द्र फोजी,एसआर प्रेमी, मोहनलाल मान, बनवारी भाम्बू, नवदीप खरड़िया,बन्टी डैला,नवदीप खरड़िया किसान सभा, सुनिल बिजारणियां,राजकरण भड़िया, बलबीर राव, शिवदयाल भालोठिया,कृष्ण खरड़िया, सतवीर धतरवाल,सन्दीप भड़िया,पुनित झाझड़िया,पपु विजय चौधरी, विकास गढ़वाल,विकास सांगवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।