काकडा बने मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष
डीडवाना. मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के कार्यकर्ताओं की बैठक जयपुर में हुई जिसमें मानवअधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र व्यास, उपाध्यक्ष राजाराम भाकल, नागौर जिला अध्यक्ष राजेंद्र डिडेल व सौरभ पुरोहित शामिल हुए। बैठक में आयोग की दृष्टि से डीडवाना जिला माना जाता है जिसके जिला अध्यक्ष का दायित्व बैठक में कोलिया के पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार काकडा को बनाया गया। व मानवअधिकार सामाजिक न्याय आयोग की आगामी कार्यकारिणी जिला स्तर पर बनाकर सूचना देने की बात की। इस अवसर पर कोलिया के सामाजिक संगठनों ने आयोग के राष्ट्रीय और राज्य अध्यक्ष का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर बजरंग लाल काकड़ा चैनाराम सैनी बनवारी प्रसाद मनोज कुमार डालूराम ओमप्रकाश असलम,सुरेश कुमार चाहर, लोकेश,दिनेश कुमार खंडेलवाल सहित दाधीच समाज, छह न्याति ब्राह्मण समाज एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज व विप्र सेना ,विश्वकर्मा नव युवक मंडल, गणेश नवयुक मंडल की तरफ से काकडा का मुह मिठा करवाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।