Dark Mode
कल्पद्रुम महामंडल विधान समापन हुआ

कल्पद्रुम महामंडल विधान समापन हुआ

मदनगंज किशनगढ़। सिटी रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी ने फागुन मास की अष्टान्हिका पर्व के अंतर्गत चल रहे अष्ट दिवसीय कल्पद्रुम महामंडल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर प्रात श्रीजी की प्रतिमा पर अभिषेक एवं शांतिधारा द्वारा संपन्न हुई। जिसका पुण्यार्जन सुकमाल कुमार दीपक कुमार गदिया बीर वालों ने प्राप्त किया। तत्पश्चात अनुरोध भैया के मार्ग निर्देशन में कल्पद्रुम महामंडल के 32 पूजा के 32 अंक चढ़ाये गए। नित्य नियम देव शास्त्र गुरु आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद योग निरोध की पूजा की गई एवं विश्व शांति महायज्ञ हवन किया गया। श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। जो श्री आदिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य चौराया तेली मोहल्ला होती हुई वापस मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान के अभिषेक किए गए। इस अवसर पर पंडित रोहित शास्त्री अनुरोध, कमल सेठी, जय कुमार पाटनी, नरेंद्र लुहारिया का सम्मान किया गया। सायं को भक्तामर जी के पाठ व विधान की महा आरती की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!