Dark Mode
सामाजिक सरोकार के साथ कन्यादन रस्म निभाई

सामाजिक सरोकार के साथ कन्यादन रस्म निभाई

बामनवास. मुख्यालय के नजदीकी गांव पिपलाई में दो बेटियों की शादी में युवा आपदा फाउंडेशन द्वारा एक मिशन चलाकर सामाजिक सरोकर के साथ कन्यादान रस्म निभाई गई। मिशन में सर्व समाज के लोगो ने बड़- चढ़कर भाग लिया। युवा आपदा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने बताया की पिपलाई में दो सगी बहनों की शादी में कन्यादान स्वरूप राशि भेट कर निभाई रस्म। वही दूसरी ओर फाउंडेशन द्वारा श्योसिंह पूरा एवम् गढी सुमेल में कुछ दिन पहले हुईं सड़क दुर्घटना के शिकार हुऐ परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुऐ फाउंडेशन ने मिशन चलाकर राशि एकत्र कर परिवार को सुपुर्द की। युवा आपदा फाउंडेशन इस प्रकार के कार्यों को लेकर पूर्व में भी सामाजिक सरोकार में अग्रणी रहा है। गरीब बेटियों की शादी में कन्यादान कर फाऊंडेशन ने अनुकरणीय मिसाल पेश की है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!