Dark Mode
कर्नाटक चुनाव के नतीजे राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं- गहलोत

कर्नाटक चुनाव के नतीजे राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं- गहलोत

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिला प्रचंड जनादेश पार्टी नेता राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण है और यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान साफ नजर आई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा सबक सिखाया है, जिसने राज्य में कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था। गहलोत जोधपुर के बिलाड़ा में ‘महंगाई राहत’ शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने पाली और नागौर जिलों में भी इसी तरह के शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने इस चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया। भाजपा हर राज्य में ऐसा करती है (सरकारें गिराती है)। उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसा किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!