लूणकरणसर में कश्मीर सा नजारा,
क्षेत्र के कई गांवों में धरा पर बिछी ओलों की चद्दर
बीकानेर। जिले में मौसम शनिवार को भी बेईमान बना रहा। आसमां में बादलों की आवाजाही के साथ वातावरण में नमी का अहसास हुआ। रह-रहकर चल रही शीतल हवा मन को शांति व शकुन प्रदान कर रही थी। हालांकि धूप भी खिली। इसके बावजूद वातावरण में उमस बराकार रही। ऐसे में मौसम विभाग व मौसम के जानकारों का मानना है कि अगले कई दिनों तक मौसम के मिजाज इसी प्रकार के रहने वाले है। दूसरी ओर कल सवेरे व रात को भी बीकानेर जिले में बूंदाबांदी हुई।
इससे पूर्व बीकानेर जिले के लूणकरनसर क्षेत्र के कई गांवों में वर्षा के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्ष्टि का अंदाजा जमीं पर बिछी सफर चद्दर से सहज ही लगाया जा सकता है। बे-मौसम की बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर भूमिपुत्र खासा चिंतित नजर आ रहे है।