Dark Mode
केजरीवाल ने I.N.D.I.A सांसदों को लिखी चिठ्ठी

केजरीवाल ने I.N.D.I.A सांसदों को लिखी चिठ्ठी

दिल्ली सर्विस बिल का विरोध करने पर धन्यवाद दिया, बोले- पूर्व PM खराब स्वास्थ्य के बावजूद लोकतंत्र बचाने आए


नई दिल्ली .  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सर्विस बिल पर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले विपक्षी सांसदों को चिट्‌ठी लिखी है। केजरीवाल ने चिट्‌ठी के जरिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों को धन्यवाद दिया। उन्होंने खासकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन का आभार व्यक्त किया।

केजरीवाल ने कहां कि मैं आपका दिल्ली की 2 करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं। आपने गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्‍ली (GNCTD) बिल 2023 के खिलाफ वोट दिया है। संसद और बाहर दिल्ली के अधिकारों की वकालत के लिए आप तारीफ के काबिल है।

मुझे विश्वास है कि संविधान के प्रति आपके अटूट विश्वास को दशकों तक याद रखा जाएगा। संविधान के खिलाफ कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई में लगातार आपसे सहयोग की उम्मीद करता हूं।

केजरीवाल ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नितिश कुमार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, शरद पवार, एम के स्टालिन समेत हेमंत सोरेन समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को चिट्ठी लिखी है।
पूर्व PM मनमोहन सिंह को खास धन्यवाद दिया
बिल पर रात 10 बजे वोटिंग हुई। वोट करने के लिए कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदन पहुंचे। खराब तबीयत के चलते वे व्हीलचेयर पर बैठकर आए थे। सीएम केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी चिट्ठी लिख कर धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि आप खराब स्वास्थ्य और इतनी उम्र के बावजूद आप राज्यसभा पहुंचे। आपकी मौजूदगी संघीय ढांचे और लोकतंत्र को संरक्षित करने के लिए शांति और दृढ़ विश्वास की कहानी बताती है।कांग्रेस के समर्थन के बाद I.N.D.I.A के साथ आई AAP
2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) बनाई है। इसमें 26 दल शामिल हैं। बिहार के CM नीतीश कुमार और बंगाल की CM ममता बनर्जी की पहल पर 23 जून को 16 दलों की पटना में बैठक हुई थी।

अरविंद केजरीवाल ने तब कहा था कि जब तक कांग्रेस दिल्ली सर्विस बिल पर समर्थन नहीं देगी, तब तक हम गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। हालांकि पटना की बैठक में वे आए थे। इसके बाद उन्होंने फिर से कहा कि अगर कांग्रेस ने समर्थन नहीं दिया तो बेंगलुरु की बैठक में नहीं जाएंगे।

16 जुलाई को कांग्रेस के बिल पर AAP का समर्थन करने के ऐलान के बाद 17-18 जुलाई को केजरीवाल बेंगलुरु में हुई बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में 26 दल शामिल हुए थे। यहीं पर इस गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा गया। बेंगलुरु की मीटिंग में सोनिया गांधी भी पहुंची थी।दिल्ली सर्विस बिल दोनों सदनो से पास
केंद्र सरकार की तरफ से पेश किया गया दिल्ली सर्विस बिल लोकसभा से बिल 3 अगस्त को पास हो गया था। राज्यसभा में 7 अगस्त को बिल पास हो गया। ऑटोमैटिक वोटिंग मशीन खराब होने के कारण पर्ची से वोटिंग कराई गई। पक्ष में 131 और विपक्ष में 102 वोट पड़े। बिल अब राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!