Dark Mode
केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन 2 साल बाद जेल से छूटे, हाथरस गैंगरेप केस के बाद हुई थी गिरफ्तारी

केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन 2 साल बाद जेल से छूटे, हाथरस गैंगरेप केस के बाद हुई थी गिरफ्तारी

 


लखनऊ। आतंकवाद के आरोप में उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन दो साल बाद लखनऊ जेल से रिहा हो गए हैं। कप्पन को तब गिरफ्तार किया गया जब वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जा रहे थे, जहां एक दलित महिला की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी। सिद्दीकी कप्पन और उनके तीन अन्य साथियों पर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध रखने और हिंसा भड़काने की साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया था।
केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत के लिए अदालत में बंध पत्र (श्योरिटी) पेश करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि कप्पन को जेल से रिहा कर दिया गया है। यहां विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में बुधवार को एक-एक लाख रुपये के दो बंध पत्र दाखिल किए गए। लखनऊ जिला जेल के जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कप्पन को बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे जेल से रिहा किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!