Dark Mode
केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने किया श्रीगंगानगर में महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण

केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने किया श्रीगंगानगर में महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण

 

जयपुर। राज्य केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत एवं श्रीगंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने सोमवार को श्रीगंगानगर जिले में वार्ड 24 व 25 में आयोजित महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण किए।
 
कैंप में आमजन को सम्बोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को महंगाई से राहत दिलाने की दिशा में प्रयासरत है जिसके लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं। इन कैंपों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार  गारंटी योजना, इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पंजीकरण कर आमजन को महंगाई से राहत दिलाई जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!