Dark Mode
के जी एन का तृतीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न

के जी एन का तृतीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न

सीकर। सोमवार के जी एन अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर सीकर द्वारा विशाल तृतीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर इस्लामिया मैन प्राइमरी ब्रांच , मोहल्ला इस्लामिया स्कूल, सीकर में  इंतजामिया कमेटी, इस्लामिया स्कूल एवं कॉलेज, सीकर के सहयोग से रखा गया द्य कैंप में 257 रोगी रजिस्टर्ड हुए जिनकी ई.सी.जी., ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर आदि की निशुल्क जांच की गई तथा आवश्यक निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गई। केम्प में बड़े-बुजुर्ग, बच्चे, महिला सभी प्रकार के पैसेन्ट को लाभ मिला । इस कैंप की विशेषता यह है कि इसमें रजिस्टर्ड सभी रोगियों की अस्पताल में 3(तीन) माह तक ओ पी डी फ्री रहेगी। कैंप में अस्पताल का चिकित्सालय दल जिसमें डॉ सोनम सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ मनीषा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रमोद मीणा, फिजिशियन, डॉ रुपेश कुमावत, रेडियोलॉजिस्ट,डॉ खालिद हुसैन खत्री, डॉ अली खत्री, डॉ फिरोज खत्री,जनरल फिजिशियन, नर्सिंग स्टाफ मोहसिन खान, एजाज, सीमा, इकराम फारूकी, सिकंदर अली,खालीकुर्रहमान,अब्दुल कादिर,जाहिद जाटू, साजिद चौधरी, आफताब खान,कर्मचारी एवं नर्सिंग स्टूडेंट ने अपना भरपूर सहयोग दिया। कैंप आयोजन में इंतजामिया कमेटी, इस्लामिया स्कूल एवं कॉलेज, कमेटी सचिव अब्दुल रजाक पंवार, खाजीन मकसूद अहमद पठान, शौकत अली रंगरेज, हाजी मकबूल चौहान, पार्षद समूना गौरी, स्कूल स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों का सराहनीय  एवं अनुकरणीय सहयोग रहा।  इससे पूर्व के जी एन ने अपना प्रथम कैम्प मदरसा तालीमुल कुरआन, मोहल्ला रोशन गंज, सीकर में  गुरुवार को आयोजित किया था जिसमे 225 रोगियों ने एवम्  शनीवार को मोहल्ला बिसायतियान में आयोजित किया था जिसमे 361रोगियों ने शिविर में लाभ प्राप्त किया। के जी एन अस्पताल एवं कॉलेज के चेयरमैन खादिम हुसैन ने सफल कैंप आयोजन के लिए इंतजामिया कमेटी, स्कूल स्टाफ, जनप्रतिनिधियों एवम पेशेंट का शुक्रिया अदा किया।
यह पहल शानदार है। के जी एन अस्पताल एवं कॉलेज के चेयरमैन खादिम हुसैन  का समाज कल्याण के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है इनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा आगे रहेंगे। प्रतिष्ठित चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। महंगी दवाइयां भी दी जा रही हैं। वास्तव में यही जनकल्याण है। मरीजों की जांच कर रहे चिकित्सक ने बताया कि इस समय बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। यदि समझदारी न दिखाई तो तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बरसात का मौसम चल रहा है, जिसमें बीमारियां हावी होने का प्रयास करती हैं। इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। जांच कराने पहुंचे मरीजों ने कहा कि युवा क्रांति का यह प्रयास सराहनीय है। योग्य चिकित्सकों के कारण मरीज को जहां सही बीमारी का पता लगता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!