खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य जाट ने किया निरीक्षण
गंगापुर -भीलवाड़ा. मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021 - 22 के तहत बुनकर सेवा समिति लांबिया खुर्द, तह. बनेड़ा, भीलवाड़ा के केन्द्र ग्राम रायला में संचालित पंजीकृत कतीनो के अम्बर चरखा कताई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सदस्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड प्रकाश चन्द्र जाट केमुनिया द्वारा निरीक्षण किया गया। खादी समिति के पदाधिकारियों द्वारा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य जाट का माला और साफा पहनाकर कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान रामप्रसाद नामा जिला प्रभारी (खादी) भीलवाड़ा एवम् रचनात्मक सेवा संघ गंगापुर भीलवाडा के मंत्री जगदीश चन्द्र शर्मा , बालूराम बुनकर , रामलाल बुनकर, गोपाल लाल जाट, राजकुमार भील आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।