खाखी ने निभाई मानवता
सूरजगढ़। समाज में खाखी को लेकर गलत धारणाएं फैली दिखाई देती है ऐसे में सूरजगढ़ पुलिस द्वारा ऐसी धारणाओं को लगातार गलत साबित किया जा रहा है। सूरजगढ़ पुलिस ने इंसानियत और मानवता के धर्म को ऊपर रख कर ऐसे लोगो की सोच को भी गलत साबित किया है। जानकारी के मुताबिक सूरजगढ़ थाने के सफाई कर्मी शिम्बू चंदेलिया की शादी होने वाली है। परिवार की माली हालत भी काफी कमजोर है। ऐसे में सूरजगढ़ थाना अधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानिय पुलिस थाने का स्टाफ आर्थिक रूप से कमजोर नजर आ रहे शिम्बू के परिवार के लिए देवदूत बनकर आगे आया। थाना अधिकारी की पहल पर थाने के स्टाफ ने अपनी पगार में से 41 हजार रूपये एकत्रित किये और सफाई कर्मचारी शिम्बू के घर जाकर उन्हें सौंपे। एएसआई कमलसिंह,एचसी शीशराम,कांस्टेबल महिपाल सिंह,सीताराम और भूपेंद्र ने शिम्बू को आर्थिक नगद राशि हाथ में सौंपी तो मौके पर मौजूद शिम्बू के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगो ने भी पुलिस की इस नेक दरियादिली का सम्मान करते हुए आभार भी जताया।