Dark Mode
खामल वासियों ने किया निरंजन आर्य साहब का भव्य स्वागत

खामल वासियों ने किया निरंजन आर्य साहब का भव्य स्वागत

 
सोजत। उपखंड क्षेत्र के शिवपुरा ग्राम पंचायत के खामल बोर्ड पर पूर्व मुख्य सचिव  निरंजन आर्य  का ग्राम पंचायत शिवपुरा वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा ग्रामीणों की निम्न समस्या सुनकर समय पर निवारण करने का आश्वासन दिया और पिछले तीन‌ वर्षों का प्रयास सरपंच प्रतिनिधि नेमाराम वारोटीया ओर ग्राम खामल सामाजिक कार्यकर्ता युवराज चौहान द्वारा हर वक्त हर जगह आर्य को खामल स्कूल माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाने को लेकर हर बार अवगत करवाते थे जो आज पूर्ण रूप से आर्य  ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया और सरकार द्वारा बजट घोषणा में क्रमोन्नत लिस्ट में खामल स्कूल भी सामिल है यह सुनकर सभी के चेहरे खिल ओर आर्य  का आभार व्यक्त किया गया जिसमें मौजूद सरपंच प्रतिनिधि नेमाराम वारोटीया, सामाजिक कार्यकर्ता युवराज चौहान, उपसरपंच मानसिंह, नरसिंग पालीवाल,मदन दास,भीमाराम, सत्यनारायण,जसराज, जगदीश बिलावास, भेराराम,भागिरथ देवासी,अकरम खान,मागुनाथ, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!