Dark Mode
जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल ने की मुलाकात

जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल ने की मुलाकात

कुचामनसिटी. खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के नई दिल्ली आवास पर पंहुचकर हर घर जल मिशन योजना के तहत नावां विधानसभा के गांव व गांव के दूर-दराज ढाणियों में बैठे लोगों को योजना से वंचित लोगों को योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के लिए पत्र लिखा। खारिया सरपंच दादरवाल ने बताया कि नावां विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान समय में ऐसे कई गांव व ढाणी हैं जिनको स्थानीय राजनेताओं ने चुनावों के समीकरणों को देखते हुए ढाणियों को हर घर नल की योजना से वंचित रखा गया हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने आश्वासन देते हुए बताया कि आगामी दिनों में हर घर जल मिशन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार गांव और दूर दराज में बैठे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुकन्या समृद्धि योजना की विवरणिका भेंट करके विस्तृत चर्चा हुईं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!