खेतड़ी पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेतड़ी । खेतड़ी पुलिस ने नकबजनी के दो आरोपियों को 24 घण्टों में किया गिरफ्तार,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को किया गया चिन्हित,आरोपियों ने रैकी कर योजना बनाकर दिया वारदात को अंजाम,घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त थाना अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि सात मई को राधेश्याम सैनी वार्ड 5 खेतड़ी ने खेतड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया कि 6 मई को समय शाम 7 बजे मैं और मेरी पत्नी मेरे पड़ोस में मेरे चचेरे भाई के घर पर सुंदरकांड पाठ के प्रोग्राम में चले गए थे पीछे से 5-6 चोर मेरे घर की छत के ऊपर से
जाल को तोड़कर मेरे घर में घुस गए जो तीन कमरों की अलमारियों के ताले तोडकर करीबन दस हजार रुपए के करीब दो पाजेबों की जोड़ी चांदी की व एक सोने की अंगूठी व चार साड़िया चुरा ले गए पुलिस ने मामला दर्ज कर थाना अधिकारी बनवारी लाल यादव के नेतृत्व में एएसआई देवेन्द्र कुमार ,थाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया व आसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया व करमाडी,पपुरना,बबाई व नीमकाथाना में लगे करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का
आरोपी सद्दाम की स्कॉर्पियो गाड़ी सीसीटीवी फुटेज में नजर आने पर सरगर्मी से तलाश की जाकर गठित पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी सद्दाम खान जाति फकीर छावनी पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना व शाहिद आफरीदी पुत्र अब्दुल खलील जाति कसाई मुसलमान उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं. 07 खेतड़ी को 24 घण्टों के अन्दर किया गया गिरफतार तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी किया जप्त।
मुल्जिमान को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जिनसे अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है साथ ही प्रकरण में चोरी किया गया माल बरामद किया जायेगा।