राजा दक्ष प्रजापति की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई
फतेहपुर शेखावाटी । आज यादेशक्ति सेवा संस्थान के कार्यालय में राजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई यादेशक्ति सेना के जिलाध्यक्ष सुभाष जलिन्द्रा ने बताया कि राजा दक्ष प्रजापति पृथ्वी के पहले राजा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता भैरामल जी ने की इस अवसर पर गोपाल जी भोड़ीवाल, प्रहलादराय भोभरिया , कमल भोभरिया , शीशपाल जी सोकल , युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक , सचिन , भुवनेष भोड़ीवाल सहित समाज बंधु उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रजापति फाउंडेशन के मेवाराम मारवाल ने किया।