Dark Mode
जर्मनी निवासी कोटा की बेटी किरण सचदेव ने बिखेरा संगीत का जादू

जर्मनी निवासी कोटा की बेटी किरण सचदेव ने बिखेरा संगीत का जादू

 

कोटा। माधुर्यमयी व खनकती सी आवाज में नए व पुराने गानों का तालमेल और उत्साहित करते पंजाबी गाने यह नजारा था 'सृजन द स्पार्क' कोटा चेप्टर  द्वारा आयोजित संगीत की शाम का जहां जर्मनी निवासी कोटा की बेटी किरण सचदेव ने देर रात तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा और संगीत प्रेमियों का मन मुग्ध कर दिया। सचदेवा ने नए पुराने गानों के संयोजन और पंजाबी गानों ने श्रोताओं को कुर्सी से उठने नहीं दिया। उन्होने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मधुर संगीत का आनंद लिया। सृजन के ग्लोबल प्रमोटर दिनेश कटारिया ने एकल व युगल गायन की प्रस्तुति भी दी। संयोजक विकास जैन अजमेरा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक प्रसन्न खमेसरा आई जी कोटा,सृजन एपेक्स सचिव अब्दुल अली बंदूकवाला,संरक्षक गोविंद माहेश्वरी और प्रेम भाटिया,विशिष्ट अतिथि सिटी एसपी शरद चौधरी,ग्रामीण एस पी कावेन्द्र सिंह सागर,अध्यक्ष डा. विजय सरदाना,उपाध्यक्ष दीपक राजवंशी और अमित बंसल,कोषाध्यक्ष विकास अजमेरा,संयोजक पारस जैन,संयुक्त सचिव अंशुल कासलीवाल,भगवत सिंह हिंगड़,प्रज्ञा मेहता, विक्रांत माथुर सहित कई सदस्य एवं शहर के संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में कोषाध्यक्ष विकास अजमेरा ने आभार प्रकट किया।


देश व दिलो की दूरी कम करता है संगीत

अध्यक्ष डा.विजय सरदाना ने अपने स्वागत भाषण में कोटा चैप्टर के बारें में बताते हुए कहा कि कोटा  चैप्टर   ने अपने गठन के 4 माह में 3 बेहतरीन संगीत आयोजन किए है ओर नए चेहरों को आगे लाने का कार्य किया है। डा सरदाना ने कहा कि संगीत देश व दिलो की दूरियां मिटाता है। भारत में कई विदेशी कलाकार ख्याती प्राप्त है और भारतीय गायक भी विदेशों में अपना लोहा मनवा रहे है सर्जन के विदेश में 4 चैप्टर संचालित है। इस अवसर पर उन्होने कार्यकारणी के विस्तार की जानकारी भी दी।

संगीत को नए आयाम पर ले गया सर्जन
कोटा पहुंचे एपेक्स सचिव अब्दुल अली बंदूकवाला ने अपने उद्बोधन में बताया कि सृजन द पार्क एक अंतरराष्ट्रीय संगीत और सांस्कृतिक संगठन है जिसका मुख्यालय उदयपुर में है। देश में सर्जन के 16 व विदेश में 4 चैप्टर संचालित है। देश के प्रसिद्ध और स्थापित कलाकार सृजन द स्पार्क के संरक्षक हैं। भजन सम्राट अनूप जलोटा, स्वर्गीय गजल वादक राजकुमार जी रिजवी, उस्ताद अहमद हुसैन एसबी-उस्ताद मोहम्मद हुसैन एसबी, बांसुरी वादक रोनू मजूमदार, प्रसिद्ध तालवादक ,आनंददम शिवमणि  और प्रसिद्ध कवि और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा का नाम शामिल है।

कौन है गायिका किरण सचदेव
संगीत की दुनिया में उभरता सितारा कोटा की बेटी किरण सचदेव बॉलीवुड गायिका और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार है।
संयोजन विकास जैन अजमेरा ने बताया कि किरण सचदेव ने 2008 में एयरटेल देश की आवाज नाम का सिंगिंग रियलिटी शो जीता। उन्होने अतिजीत के साथ बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए भी गाया है। किरण जर्मनी,ब्रिटेन और कनाडा और यूके तक अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शन कर चुकी है। किरण सारेगामापा के फाइनल तक पहुंची थी।
किरण जन्म कोटा के रेलवे कॉलोनी में पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होने प्रारंभ शिक्षा सोफिया कोटा से प्राप्त की। उनके पहले गुरु उनके पिता विक्रम सचदेव रहे उन्होने 6 वर्ष की उम्र में किरण को संगीत से परिचय करवाया। किरण ने शास्त्रीय संगीत भी सीखा है और लंदन कॉलेज आॅफ ट्रिनिटी से पढाई की है। किरण ने सुरेश वाडकर,तुलिका घोष से संगीत का ज्ञान प्राप्त किया।वह अरिजीत सिंह,जावेद अली और शाहिद माल्या के साथ कार्य कर चुकी है। वर्तमान में वह जर्मनी में निवास कर रही है।
किरण सचदेव ने बालाजी टेलीफिल्मस,टाइगर स्टाइल यूके,टाइम्स आॅफ इंडिया को भी अपनी आवाज दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!