गहलोत का फिर फूंका किरोड़ीलाल के समर्थको ने पुतला
दौसा . गहलोत सरकार व पुलिस अधिकारियों द्वारा डॉ किरोड़ी लाल मीणा पिछले 10 दिनों से वीरंगनाओ को न्याय दिलाने को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। फिर भी डॉ. साहब के साथ मारपीट व जान से मारने की कोशिश की अमित गुमानपुरा पूर्व ज़िला संयोजक एबीवीपी व छात्र नेता रत्तिराम राहुवास के नेतृत्व में पी जी कॉलेज दौसा के सामने किरोड़ीलाल पर जिन पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की है उनके खिलाफ़ सक्त कारवाई हो उसको लेकर गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। गहलोत सरकार व पुलिस ने जो किरोड़ी लाल के ख़िलाफ़ जो अभदता की हे उस को युवा माफ़ नहीं करेगा गहलोत सरकार को उखाड़ फ़ेक ने का काम करेंगे। इस दौरान छात्र नेता रत्तीराम राहूवास एबीवीपी पूर्व जिला सयोजक अमित गुमानपुरा, सागर लाटा, छुट्टन, जिंटू, महेन्द्र विपिन मीना, हरकेश अवाना आदि कोई युवा मौजूद थे।