किशन पाठक पुनः भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित
भारत विकास परिषद दक्षिण पूर्व प्रांत का उत्कृष्टता सम्मान एवं वार्षिक चुनाव संपन्न
कोटा . भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण पूर्व प्रांत की शाखाओं का उत्कृष्टता सम्मान एवं प्रांतीय चुनाव कार्यक्रम अंता शाखा के आतिथ्य में राज पैलेस अंता पर आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भारत विकास परिषद श्याम शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय समग्र ग्राम चेयरमैन मुकुन सिंह राठौर रहे, अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने की, कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ,राष्ट्रीय समग्र ग्राम चेयरमैन एवं चुनाव पर्यवेक्षक मुकुंन सिंह राठौर, रीजनल मंत्री सेवा कमल सुरेखा,प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ,प्रांतीय महासचिव पराग टोंगिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सारिका मित्तल ,शाखा अध्य्क्ष विष्णुकांत शर्मा द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर, वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । अंता शाखा अध्यक्ष विष्णु कांत शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत भाषण से स्वागत किया, प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने अपने संबोधन में वर्ष भर में प्रान्त एवं शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों हेतु सभी शाखाओ का आभार व्यक्त किया एवं इस सत्र में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन को प्रांत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सारिका मित्तल ने वर्ष भर का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, प्रांत की 34 शाखाओं के सचिवो ने वर्ष भर में अपनी शाखा द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। प्रांतीय महासचिव पराग टोंग्या द्वारा प्रांत के वार्षिक कार्यो के प्रतिवेदन को प्रस्तुत कर संपूर्ण 34 शाखाओं के कार्यों को एकत्रित कर एक रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया, इस वर्ष बने विकास मित्र रविशंकर मूंदड़ा का मंच से सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाखाओं को अधिकतम कार्य करने चाहिए प्रत्येक शाखा को सदस्यता बढ़ाने का आग्रह किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज मे सामाजिक परिवर्तन मे भारत विकास परिषद की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करना चाहिए शाखाओं द्वारा अधिकतम रक्तदान शिविर एवं नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित करने का आग्रह किया, का मंच संचालन प्रांतीय महासचिव पराग टोंगया एवम शाखा सचिव मयंक ठाकुरिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अन्ता शाखा की महिला सदस्य एवं शाखा संरक्षक धर्मेन्द्र तिवारी की धर्मपत्नि राधा तिवारी ने अपनी देहदान का संकल्प लिया।
प्रांत की 34 शाखाओं को वर्ष पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्टता का सम्मान दिया गया एवं साथ ही जिन प्रकल्प प्रभारियों द्वारा उनके प्रकल्प में श्रेष्ठ प्रबंधन किया गया था उन्हें भी पुरस्कृत किया गया ।श्रेष्ठ जिला प्रभारी ,श्रेष्ठ सचिव, श्रेष्ठ प्रतिवेदन सचिव , श्रेष्ठ महिला जिला प्रभारी आदि के पुरस्कार भी दिए गए ,द्वितीय सत्र में मंच मुकुंन सिंह राठौर चुनाव पर्यवेक्षक , राष्ट्रीय चैयरमेन समग्र ग्राम द्वारा संचालित किया गया एवं उनके सहयोग हेतु प्रांतीय संघठन मंत्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी एवम राष्ट्रीय समग्र ग्राम सदस्य मुकेश शर्मा रहे उन्होंने सदन से प्रांतीय अध्यक्ष ,प्रांतीय महासचिव एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष के नाम प्रस्तावित करने को कहा इसमें प्रांतीय अध्यक्ष हेतु किशन पाठक प्रांतीय ,महासचिव हेतु पराग टोंग्या, प्रांतीय कोषाध्यक्ष हेतु विजय सिंह का नाम प्रस्तावित हुआ प्रत्येक नाम पर 2 सदस्य द्वारा अनुमोदना की एवं वर्ष 2023 -24 के लिए नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
प्रांत द्वारा इस वर्ष बनाई 3 नवीन शाखाओं चौमहला, नवोदय बूंदी,डग को चार्टर प्रदान किए गए। अंता शाखा द्वारा वर्ष भर सहयोग करने वाले भामाशाहो का सम्मान किया गया। बारां जिला प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी द्वारा आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद दिया गया। भारत माता की आरती एवं राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ पधारे हुए सभी अतिथियों द कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, ललित टेलर, ओम प्रकाश विजय,रवि शंकर मूंदड़ा,रवि विजय,कुसुम शर्मा, एवम 34 शाखाओ के 150 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे एवं अंता शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।