Dark Mode
कोटा शहर को दूसरे विद्युत शवदाह गृह की सुविधा अब उपलब्ध हो सकेगी

कोटा शहर को दूसरे विद्युत शवदाह गृह की सुविधा अब उपलब्ध हो सकेगी

स्वायत्त शासन मंत्री ने उत्तर के वार्ड 25 में किया विद्युत शवदाह गृह को लोकापर्ण

 

कोटा । स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को कोटा उत्तर निगम द्वारा एक करोड़ 15 लाख की लागत से वार्ड 25 में विकसित किए गए विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
          उन्होंने कहा कि शहर में पर्यटन महत्व के विकास कार्यों के साथ आमजन के लिए आधारभूत सुविधाओं को भी विशेष ख्याल रखा गया है। हर क्षेत्र में चहुमुंखी विकास करवाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विद्युत शवदाहगृह के बन जाने से प्रकृति का भी संरक्षण होगा तथा नागरिकों को अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के समय वर्षा, सर्दी, गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में किशोरपुरा मुक्ति धाम में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण करवाया था अब दूसरे विद्युत शवदाह गृह की भी सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने वार्ड में जलभराव की सालों पुरानी समस्या से निजात दिलाने वाले 15 करोड़ से निर्माण किए जा रहे नाले के कार्य का भी निरीक्षण कर कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के सभी लोगों को सालों की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना तथा आत्मीयता से मिलकर विकास कार्यों का फीडबैक लिया।          निगम के विद्युत शवदाह गृह लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान महापौर मंजू मेहरा, उपमहापौर सोनू कुरेशी, निगम के आयुक्त अनुराग भार्गव, मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा सहित निगम के अधिकारी, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल, नेवालाल गुर्जर, स्थानीय पार्षद फैजल बैग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!