Dark Mode
कोटा: कलक्टर ने किया महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण

कोटा: कलक्टर ने किया महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण

स्कूल परिसर की प्रतिदिन सफाई, हर क्लास में डस्टबिन रखने के दिए निर्देश
विद्यार्थियों को प्रतिदिन क्लास अटेंड करने के लिए प्रेरित करें-कलक्टर

कोटा। जिला कलक्टर पीयूष समारिया मंगलवार प्रात: गुमानपुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (मल्टीपरपज स्कूल) का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था देखी। कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात की और टीचर्स को पढ़ाते हुए देखा। उन्होंने पढ़ाए जा रहे टॉपिक के बारे में कुछ सवाल भी विद्यार्थियों से पूछे। समारिया ने स्कूल की बाल वाटिका में नन्हे बच्चों से संवाद किया। ड्रॉइंग के माध्यम से अल्फाबेट सीख रही रिदा और वैष्णवी से उन्होंने बात की। बच्ची रिदा ने बताया कि ए फॉर एप्पल सीखने के लिए एप्पल की ड्रॉइंग बनाई है। पास ही बैठी वैष्णवी ने बताया कि बी फॉर बाल सीखने के लिए उसने बॉल की ड्रॉइंग बनाई। जिला कलक्टर स्कूल की कंप्यूटर लैब पहुंचे और वहां बच्चों से उन्होंने कम्प्यूटर से संबंधित बेसिक जानकारी से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने कम्प्यूटर क्लास में पढ़ रहे विद्यार्थियों से पूछा कि कंप्यूटर में इंटरेस्ट है क्या पीपीटी बनाना आता है विद्यार्थियों ने हां में जवाब दिया। उन्होंने एम.एस. वर्ड की फुल फॉर्म भी पूछी जिसे बच्चों ने आसानी से बता दिया।

जिला कलक्टर स्मार्ट क्लास रूम भी गए और उन्होंने वहां पढ़ा रहे टीचर से मॉनिटर ऑन करने को कहा। इसके बाद वे स्कूल की मिड डे मील की व्यवस्था देखने गए और वहां पूछा कि आज क्या बना है मिड डे मील इंचार्ज खुशबू गंधर्व ने बताया कि दाल-चावल बनाया गया है। जिला कलक्टर ने किचन में सफाई व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य राहुल शर्मा को स्कूल में नियमित सफाई करवाने, दीवारों पर रंग रोगन करवाने के निर्देश दिए। समारिया इसके बाद नयापुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (वोकेशनल स्कूल) पहुंचे। यहां 12वीं की कक्षा में बच्चों की संख्या कम देखकर उन्होंने कम अटेंडेंस की वजह पूछी। उन्होंने विद्यार्थियों से टेक्स्ट बुक की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। जिला कलक्टर ने प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के स्कूल नहीं आने के कारण पता करें और उन्हें प्रतिदिन क्लास अटेंड करने के लिए मोटिवेट करें। यहां एक छात्रा ने जिला कलक्टर से कहा कि र्स स्कूल में इंग्लिश लिट्रेचर, भूगोल एवं होम साइंस जैसे विषय शुरू करवाएं।

स्कूल बुकलेट देखकर कहा 'वेरी गुड
जिला कलक्टर कक्षा 9 में गए जहां अध्यापक इतिहास विषय पढ़ा रहे थे। इसके अलावा एक और कक्षा में उन्होंने विज्ञान विषय में एलीमेंट कम्पाउंड्स टॉपिक पढ़ाते हुए ऑब्जर्व किया। स्कूल की बाल वाटिका में नर्सरी एवं एलकेजी के बच्चों से उन्होंने बात की। स्कूल टीचर हेमलता ने स्कूल की गतिविधियों पर तैयार की गई बुकलेट दिखाई। जिला कलक्टर ने इस प्रयास की सराहना की और उसे डिजिटाईज कर दूसरों के साथ शेयर करने का सुझाव दिया। स्कूल की प्राचार्य सपना चतुर्वेदी ने बताया कि कला संकाय में प्रेक्टिकल सब्जेक्ट नहीं होने से बच्चे अन्य स्कूलों में शिफ्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय में प्राइवेट स्कूलों से भी आकर यहां एडमिशन लिया है। जिला कलक्टर ने प्रिंसिपल एवं स्टाफ का आवहन किया कि वे पूरी मेहनत कर इसे बेस्ट स्कूल बनाएं।

विद्यालय परिसर में लगाया पौधा
जिला कलक्टर ने पूछा कि विद्यालय में कितने टॉयलेट्स बने हुए हैं उन्होंने स्कूल परिसर एवं कक्षा-कक्षों की प्रतिदिन सफाई कराने और प्रत्येक कक्षा में एक डस्टबिन रखने को कहा ताकि विद्यार्थी कचरा इधर-उधर नहीं डालकर सीधे डस्टबिन में डालें। हरियालो राजस्थान के तहत जिला कलक्टर ने स्कूल परिसर में कनैर का पौधा भी लगाया।निरीक्षण के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, कोटा योगेश पारीक एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के के शर्मा भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!