Dark Mode
कोटा पुलिस को अंतर्राज्यीय लग्जरी वाहन चोर गिरोह को पकडने में मिली सफलता

कोटा पुलिस को अंतर्राज्यीय लग्जरी वाहन चोर गिरोह को पकडने में मिली सफलता

 

मोस्ट वांटेड लग्जरी वाहन चोर गिरोह का सरगना शेरसिंह मीणा दो साथियों सहित गिरफ्तार

 

कोटा । कोटा सिटी पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय हाईप्रोफाइल लग्जरी वाहन चोर गिरोह सरगना शेरसिंह उर्फ शेरु उर्फ रतन सिंह धाधरैन व उसके साथ दो अन्य शातिर वाहन चोरो को दिल्ली से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मारुती एस एंड क्रोस कार बरामद की है। शेरसिह पर राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में लूट, चोरी, वाहन चोरी, डकैती आदि के 4 दर्जन से ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं।
           शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि शहर में लग्जरी वाहनो की चोरी के प्रकरणो को चुनौती केे तौर पर लेकर वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिये प्रवीण कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एंव अमर सिंह राठौड वृत्ताधिकारी वृत्त प्रथम के सुपरविजन में थानाधिकारी जवाहरनगर वासुदेव सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि धर्मेन्द्र, गोकुल, हरवेन्द्र, राजेन्द्र, सुनिल, राजु, भागीरथ को शामिल कर विशेष टीम का गठन किया गया।
              पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेर सिंह थाना बयाना भरतपुर का कुख्यात हार्डकोर अपराधी है इस पर उत्तरप्रदेश के मथुरा, बुलन्दशहर, सिकन्दराबाद एंव मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, इन्दौर राजस्थान के भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, कोटा शहर, भीलवाङा, जीआरपी कोटा एंव सवाईमाधोपुर, आदि थानो में 1995 से अब तक वाहन चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, राजकार्य में बाधा, फरारी, डकैती सहित आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। पुलिस को चकमा देकर शेरसिंह कई बार पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। शेर सिंह अपने गिरोह के साथी सदस्यो को हाईटेक कार चोरी करने की ट्रेनिंग दे चुका है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन से आता है महंगी कार की चोरी करने चंद मिनटों में हाई सिक्योरिटी लाँक तोड़ कर महंगी कारें उड़ा ले जाता है। हार्डकोर अपराधी पुलिस कस्टडी से कई बार भाग चुका है ।
               उन्होंने बताया कि शेर सिंह ने कोटा शहर की जीवन शैली से प्रभावित होकर उसने लग्जरी वाहन चोरी करने के लिये कोटा शहर को चुना। महंगी लग्जरी गाड़ियों को चोरी करने के बाद कानपुर और लखनऊ  जैसे शहरों में बेचता था। गिरफ्तारशुदा शेर सिंह व अन्य अभियुक्तो से पुछताछ व विस्तृत अनुसंधान जारी है। उन्होंने बताया कि टीम की मेहनत पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान, अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा राजस्थान, महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान, पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेन्ज द्वारा प्रशंसा की है। अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा राजस्थान द्वारा टीम को 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
तलवंडी से चुराई थी टाटा हैरियर-
तलवंडी निवासी अक्षित गुप्ता ने टाटा हैरियर कार आरजे 20 सीजे 2466 को  6 अप्रेल को 2023 को मध्यरात्री को चोरी होने की रिपोर्ट पेश की जिस पर प्रकरण संख्या 93/2023 धारा 379 भादस थाना जवाहर नगर में दर्ज किया गया।
ऐसे बनी कार्ययोजना-
     शहर के व्यस्तम इलाके तलवण्डी से लग्जरी कार चोरी के प्रकरण को चुनौती के रुप में लेते हुये जिला स्तर से सुपरविजन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर दिन-रात मेहनत करते हुये कार चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिये तकनीकी साक्ष्यो को एकत्रित कर प्राप्त आसूचना के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुचनाओं का संकलन एंव विश्लेषण किया। टीम द्वारा घटना स्थल से कार को चोरी कर ले जाने के रुट का खाका तैयार किया जाकर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कार्ययोजना तैयार की गई। टीम सदस्य कानि धर्मेन्द्र व हरवेन्द्र ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में प्रयुक्त होने वाली गाङी एस एंड क्रॉस कार को ट्रैस करने में सफलता हासिल की है।
वारदात का खुलासा-
           पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रथम अमर सिंह राठौङ ने बताया की थानाधिकारी जवाहर नगर वासुदेव सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में आरोपीगण व घटना में प्रयुक्त गाङी की तलाश करते हुये प्रहलादपुरी दिल्ली पहुँचे जहाँ पर घटना में प्रयुक्त गाङी मारुती एस एंड क्रॉस कार व आरोपीगण शेरा उर्फ शेरसिंह उर्फ रतन सिंह धाधरैन,  मुनिराज उर्फ मुनी मुकेश को डिटेन कर कोटा लेकर आये।
           शेर सिंह अपने गिरोह के सदस्यो के साथ पॉश इलाकों में महंगी और लग्जरी कार को टारगेट करता है। शेरसिंह डिजीटल टूल डिवाईस से कार को अनलॉक करने में माहिर है। आधुनिक टाटा हैरियर बीएस-6 मॉडल की कार का दरवाजा तोडने के लिए मास्टर की, स्क्रू ड्राईवर, हैण्ड ग्राईण्डर का इस्तेमाल करता है। उन्होंने बताया कि तकनीक का फायदा उठाकर शेर सिंह अपने गिरोह के साथ मिलकर आधुनिक वाहनो की चोरी करता है। वाहन चोरी में काम आने वाली डिजिटल डिवाईस सहित अनेक उपकरण व फर्जी नम्बर प्लेटे बरामद किये है।
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य-  
       थानाधिकारी वासुदेव सिंह, कानि धर्मेन्द्र, कानि गोकुल, कानि राजेन्द्र, कानि हरवेन्द्र, कानि सुनिल, कानि राजुराम, कानि भागीरथ सामिल रहे।
आरोपीगण का विवरण-
         शेरसिंह उर्फ शेरु उर्फ रतन सिंह धाधरैन पुत्र बत्तूसिंह उम्र 54 साल निवासी धाधरैन थाना बयाना जिला भरतपुर। मुनीराज उर्फ मुनी पुत्र कैलाश चन्द उम्र 30 साल निवासी छोटी उदेई तहसील वजीरपुर थाना पिलोदा जिला सवाईमाधोपुर। मुकेश पुत्र नथोली उम्र 40 साल निवासी शेखपुरा थाना श्रीमहावीरजी जिला करौली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!