कृष्णा रक्तदान सेवा समिति ने किया 15 यूनिट रक्तदान
बालोतरा । निरंतर रक्तदान की सेवाओं में अग्रणी रहने वाली कृष्णा सेवा संस्थान की जीवन रक्षक इकाई के रूप में कार्यरत कृष्णा रक्तदान सेवा समिति द्वारा 15 यूनिट रक्तदान करके मानवता का कर्तव्य निभाया गया समिति अध्यक्ष गोपाल सैन ने कहा कि कृष्णा रक्तदान सेवा समिति के प्रभारी मांगीलाल खत्री के नेतृत्व में समिति द्वारा निरंतर रक्तदान किया जा रहा है,इमरजेंसी में हमारे सदस्य तुरंत मरीज के पास पहुंचते है और ब्लड ग्रुप की जानकारी लेकर हर समय रक्त उपलब्ध करवा रहे है इसी क्रम में अभी 15 यूनिट रक्तदान करवाकर कई मरीजों क़ो रक्त की पूर्ति की गई है जिसमें मुकेश सैन,गोविन्द सैन,विकास सैन,कमल भाटी,नरेश,मेवाराम कच्छवाह,भीमाराम प्रजापत,इंद्र माली,महेंद्र खत्री,सूरज माली,भवानी सिंह,मुकेश माली,पारस,भगाराम ने अपना अमूल्य रक्तदान किया है कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने रक्तदान समिति के सदस्य गोपाराम माली,कमलेश वैष्णव सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समिति के प्रयासों से कई लोगो की जान बचाई गई है,कई तरीके के दुर्लभ ग्रुप का रक्त भी उपलब्ध करवाया जाता है साथ ही कई बार बालोतरा के बाहर भी रक्तदान की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती रही है!रक्तदान करना और करवाना साथ ही रक्तदान के लिए प्रेरित करना पुण्य का कार्य है इस अवसर पर सहयोगी के रूप में गंगाराम,जोगाराम,नरेश माहि परिहार,महेंद्र माली,रफीक भाई,किशन माली,दिलीप सहित सदस्य उपस्थित रहे!