कृष्णा रक्तदान सेवा समिति ने किया 24 यूनिट रक्तदान
बालोतरा। कृष्णा रक्तदान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा विगत दिनों 24 यूनिट रक्तदान किया गया है,कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान सदस्यों के प्रयासों से जून माह में रक्तदान समिति द्वारा 56 यूनिट रक्तदान किया जा चूका है!रक्तदान समिति के अध्यक्ष गोपाल सैन ने कहा कि समिति के प्रभारी मांगीलाल खत्री,उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव,गोपाराम माली व सभी के प्रयासों से विगत दिनों 24 यूनिट रक्तदान किया गया!जिसमें राकेश वैष्णव,कुशल ओझा,अशोक राजपुरोहित रजत माली,रंजीत सिँह,विक्रम माली,मदन गोयल,मुकेश सिँह,नरपत राठौड़,राजू सैन,दिनेश सैन,अभिषेक माली,हसन भाई,मनीष माली,सलीम भाई,रवि माली,योगेश सिँह,महेश पंवार,जीतू सिंह,किशोर प्रजापत,रतन माली,गणपत सिंह,मदन लाल,किशोर पंवार ने अपना अमूल्य रक्तदान देकर कई जिंदगीया बचाने में अपना सहयोग प्रदान किया कमलेश वैष्णव ने कहा कि हम नमनः करते है उन रक्तदान करने वाले रक्तवीरों क़ो जो दिन रात निस्वार्थ मानव सेवा में अनवरत कार्य कर रहे है!आज रक्तदान के प्रति जागरूकता आई है जिसके चलते दुर्लभ ग्रुप का रक्त भी आसानी से मिल जाता है!कृष्णा रक्तदान सेवा समिति के सभी सदस्य रक्तदान क़ो लेकर लोगों क़ो प्रेरणा देते रहते है गोपाराम माली ने कहा विगत दिनों मौसम खराब होने के बावजूद भी समिति के रक्तदाताओं ने निरंतर रक्तदान करके कई जिंदगीया बचाई है!इस अवसर पर आनंद दवे,चेतन चौहान,रफीक भाई सहित कई सदस्य सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे!