Dark Mode
जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में क्षार सूत्र यूनिट पुनः हुई चालू

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में क्षार सूत्र यूनिट पुनः हुई चालू

झालावाड़. जिला आयुर्वेद चिकित्सालय झालावाड़ में राज्य सरकार द्वारा चालू की गई क्षार सूत्र यूनिट आज पुनः चालू हो गई ! वरिष्ठ क्षार सूत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएल यादव हर बुधवार को अपनी सेवाएं देंगे बी.एल यादव द्वारा अब तक पूरे प्रदेश में अलग अंतरंग क्षार क्षुत्र शिविरों में लगभग 1000 रोगियों का क्षार सूत्र विधि द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया है गत वर्ष मनोहर थाना में क्षार सूत्र अंतरंग शिविर संपन्न हुआ जिसमें 101 रोगियों का क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया गया !क्षार सूत्र पद्धति द्वारा अर्श, रम्तार्श , भगंदर और गुदा जनित रोगों का सफलतम ऑपरेशन किया जाता है इसमें रोग की पुनरावृति नहीं होती है अर्श ,भगंदर, रक्ताश ,यह रोग गलत जीवन शैली के कारण होता है इस रोग में रोगी को कब्ज की शिकायत रहती है यह कब्ज गरिष्ठ भोजन के सेवन से ,समय पर पानी नहीं पीने से ,अधिक मिर्च मसालों के सेवन से ,तली हुई खाद्य पदार्थों के सेवन से ,लंबे समय तक बैठक करने से ,व्यायाम नहीं करने से ,और स्वस्थ दिनचर्या का पालन नहीं करने से होती है अत: शोच जाने पर अधिक जोर लगाने से अर्श ,रक्ताश, भगंदर जैसी गुदा जनित बीमारियां होती है प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिव शंकर सोनी द्वारा बताया गया कि अब प्रत्येक बुधवार को डॉ यादव अपनी सेवाएं जिला चिकित्सालय झालावाड़ में नियमित रूप से देंगे जिससे आने वाले रोगियों को क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति का लाभ मिलेगा आज ओपीडी में ₹15 का रजिस्ट्रेशन हुआ 15 रोगियों में से 3 रोगियों का चयन क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के लिए किया गया भालता निवासी एक रोगी का आज भगंदर रोग का ऑपरेशन किया गया 2 रोगियों को अगले बुधवार को आवश्यक प्रयोगशाला जांच के लिए लिखा गया और जांचें लेकर अगले बुधवार को बुलाया गया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!