कुचामन विकास समिति के शिष्टमंडल ने किया रेलवे स्टेशन का अवलोकन
कुचामन सिटी। कुचामन विकास समिति के उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री, सह सचिव सुभाष रांवका, कार्यसमिति सदस्य मुरारी गोड़ ने कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुँच कर स्टेशन मास्टर ऊमाराम चौधरी से निर्माणाधीन अण्डर पास के बारे में जानकारी ली साथ ही कुचामन विकास समिति द्वारा निर्माणाधीन श्रीमती रामेश्वरी देवी कल्याण चन्द मंत्री यात्री विश्राम गृह के निर्माण कार्य को देखा और आगे एवं पिछे के एलिवेशन के बारे में आर्किटेक्ट एवं ठेकेदार से विस्तार से चर्चा कर ड्राइंग बनाने के निर्देश दिए । स्टेशन मास्टर ऊमाराम चौधरी ने विकास समिति के रेलवे स्टेशन पर समय समय पर किये जा रहे योगदान की सराहना की । वहाँ उपस्थित सीनियर सिटीज़न लोगों ने निवेदन किया कि स्वचालित सीढ़ियों एवं लिफ़्ट की आवश्यकता को पुरा करने के लिए विकास समिति को प्रयास करना चाहिए । श्याम सुन्दर मंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि हम जोधपुर जाकर डीआरएम से मिलकर यह बात रखेंगे । और अब ज़िला रेलवे स्टेशन है इसलिए वैसे भी अनैक पात्रताओं को रेलवे द्वारा पुरा किया जाना है ।