Dark Mode
कुंभकार ने दीपको से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

कुंभकार ने दीपको से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बामनवास:. मुख्यालय की ग्राम पंचायत बरनाला के रामजीलाल प्रजापत दीपावली के लिए दीपकों का कलात्मक निर्माण करते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका पुश्तैनी कार्य हैं और उनके बनाए हुए मिट्टी के कलात्मक बर्तन आसपास के लोग अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं। 70 वर्षीय रामजीलाल प्रजापत ने बताया कि आधुनिक जीवन में बिजली के उपकरणों का अधिक उपयोग होने के कारण अपनी आजीविका को चलाना कठिन है। लेकिन फिर भी कला को जीवंत रखने के लिए अपनी मिट्टी की कला को नई पीढ़ी को भी सीखा रहे हैं । दीपक बनाने के बाद मेरा वोट, मेरा अधिकार के रूप में सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया । शिक्षक कालूराम प्रजापत ने बताया कि सभी ग्रामवासियों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!