कुसुमलता चौहान ने किया संवेदनशील मतदान केन्द्रों का दौरा
सोजत। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्य नजर विधानसभा सोजत के रायपुर तहसील के एवं जैतारण पुलिस वृत के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो का सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुसुम लता चौहान ने किया निरीक्षण । जिसमे कुशालपुरा, देवली कला, बासनी कवियान के मतदान केंद्र सम्मिलित थे। इससे पूर्व सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुसुमलता चौहान ने उपअधीक्षक पुलिस वृत जैतारण सीमा चोपड़ा से मुलाकात कर संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर चुनाव से पूर्व भयमुक्त व सौहार्दपूर्ण चुनाव बाबत पुलिस पैदल मार्चपास्ट तथा चुनाव के समय आवश्यक पुलिस बल,जाप्ता तथा सशस्त्र बल लगाने पर विचार किया । जिसमे श्री मरूधर केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशालपुरा,प्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय देवली कलां तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय बासनी कवियान के बुथ लेवल अधिकारी सहित पर्यवेक्षक व स्थानीय लोगो से चर्चा की तथा आगामी मतदान दिवस 26 अप्रैल को अधिकाधिक मतदान करने तथा भयमुक्त रहकर चुनावी महायज्ञ मे आहुति देने बाबत आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव शाखा प्रभारी मनोहर पालडिया,गोपाललाल तथा रतनसिंह मौजूद रहै ।