केवीएम ने जेरठी को 2-0 से हराया
सीकर। बढ़ाढर में चल रही 67 वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका वर्ग में सीएलसी के केवीएम स्कूल ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेरठी को 2-0 से हराकर अपना पहला मैच जीता। विस्तृत जानकारी देते हुए केवीएम प्रशासक रतन भास्कर ने बताया की बालिका वर्ग में केवीएम की छात्राओं ने बहुत ही उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते जीत हासिल की और साथ ही जेरठी स्कूल की बालिकाओं ने भी बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया। दोनो ही टीमों ने खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए मैच खेला जिसमे केवीएम की कैप्टन परिणीता तथा खुशी ने सही समय पर मिले मौकों को भुनाते हुए लगातार दो गोल करते हुए मैच अपने नाम किया। इस अवसर पर संस्था में खुशी का माहौल रहा।