भीलवाड़ा जिले के लेब टेक्नीशियन जयपुर धरने में होंगें शामिल
भीलवाड़ा . अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगो के समर्थन में भीलवाड़ा जिले से भी लेब टेक्नीशियन धरने में शामिल होंगे।
जिला-महामंत्री हरिवल्लभ शर्मा ने बताया कि सँवर्ग की वर्षो से लम्बित माँग पत्र जिसमें मुख्य माँग ग्रेड पे-4200,पद नाम परिवर्तन व इसके अलावा मेसिंग अल्लाउन्स,वर्दी भत्ता,विशेष भत्ता सहित 9 सुत्रिय माँग-पत्र पर सरकार द्वारा कोई निराकरण नहीं करने पर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का मानस बना लिया है।
जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर ने कहा की इस बजट में सँवर्ग की मांगो पर राहत प्रदान नहीं करने की स्थिति पर संगठन को मजबूर होकर मुख्यमंत्री निशुल्क जाँच योजना का बहिष्कार जैसे कदम उठाने पड़ेंगे। प्रदेश के सभी जिलो से अपनी मांगो का ज्ञापन एक फरवरी को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया गया
जिले के लेब टेक्नीशियन 6 फ़रवरी को शहीद स्मारक,गवर्नमेंट होस्टल जयपुर पर आयोजित धरने में शामिल होने के लिये सुबह 7 बजे बस द्वारा रवाना होँगे।