लैब टेक्नीशियन सुमित चावला सम्मानित
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। 75 वें गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र अरनियामाल के लैब टेक्नीशियन सुमित चावला को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस मोकाो पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित समारोह में चावला को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।