Dark Mode
बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी में श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी में श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

पिलानी. बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी में श्रमिक दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत सभी श्रमिकों के योगदान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। संस्था के प्रति श्रमिकों के योगदान के प्रोत्साहनार्थ सभी श्रमिकों के लिए भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा श्रमिकों के योगदान व समर्पण को आत्मसात करते हुए उन्हें सप्रेम भोजन परोसा गया। विद्यालय के सभी श्रमिकों ने विद्यार्थियों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना की। विद्यालय के चीफ़ एग्ज़ीक्युटिव केप्टन आलोकेश सेन ने सभी श्रमिकों के योगदान की प्रशंसा करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय के बर्सर श्री महेश पाण्डेय, हेडमास्टर श्री एस.के. बराल, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती मिनाक्षी गौड़, सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री मनोरंजन कुमार, मिडिल एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री हिमांशु कुमार, जूनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री पवन कुमार मल्लिक तथा अन्य शिक्षक व सहकर्मी उपस्थित रहे। उपस्थित स्टाफ ने विद्यालय में कार्यरत सभी श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!