Dark Mode
लहरिया उत्सव का आयोजन

लहरिया उत्सव का आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। दिगंबर जैन महिला महा समिति के द्वारा आर.के. कम्युनिटी. सेंटर में निशा रारा की अध्यक्षता में लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। समिति की सांस्कृतिक मंत्री मोना झांझरी ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन मंगलाचरण के साथ की गई। दीप प्रज्वलन समिति की संरक्षिका शिरोमणि सुशीला पाटनी, निशा रारा सिंपल बाकलीवाल, सुलोचना कासलीवाल, उषा गोधा, ललिता पाटनी  ने किया। मंगलाचरण सुशीला पाटनी द्वारा की गई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुशीला पाटनी का स्वागत समिति के पदाधिकारियों द्वारा तिलक   माला पहनाकर किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सरयू सोनी, ध्वनि झाँझरी, प्रतिभा पाटोदी, पल्लवी गंगवाल ने सावन के गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी, साथ ही नीलू झाँझरी, रजनी अजमेरा, संगीता काला के द्वारा एक हास्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। मोना झाँझरी के द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं को  मनोरंजक गेम खिलाए गए। सभी महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूमते नाचते हुए लहरिया उत्सव का लुफ्त लिया। मंच संचालन मोना झाँझरी ने किया। सुशीला पाटनी ने समाज की सभी बहुओ और बेटियों को उनकी प्रतिभाओं के लिए सम्मानित करने और आगे आने और सभी को एकजुट होकर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। अंत में समिति की अध्यक्षा निशा रारा ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंजू गोधा, शशिप्रभा बज, नीतू गंगवाल, सुनीता काला, सरिता पहाड़िया, कुसुम कटारिया, कनकलता बज, मंजू बोहरा, रेखा झाँझरी अंतिमा झाँझरी, मंजू पहाड़िया, प्रेमलता बड़जात्या, सपना वानवत, अनुराधा जैन, राजकुमारी जैन आदि अनेक महिला सदस्यो ने सावन उत्सव में भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!