लहरिया रैम्प कंपटीशन आयोजन
सीकर। बणी के बालाजी मंदिर में, विकास कॉलोनी पिपराली रोड स्थित मंदिर में पायोनियर सेवा संस्थान सीकर द्वारा सावन लहरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पायोनियर सेवा संस्थान की संचालिका कविता चौधरी ने बताया कि हमारी संस्था हर हर वर्ष सावन लहरिया प्रोग्राम का आयोजन करती है, इस साल कार्यक्रम कुछ अलग हटके था, पहले बालाजी महाराज को भजन गाकर रिझाया गया , उसके बाद सावन लहरिया कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । उसमें लहरिया की ड्रेस में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया आपको बता दें कि कार्यक्रम में लहरियो डांस, मटकी डांस, व चम्मच में नींबू रखकर, और लहरिया रैम्प कंपटीशन का भी आयोजन किया गया, कंपटीशन में महिलाओं में अच्छा परफॉर्मेंस दिया, प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतियोगियों को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो पायोनियर सेवा संस्थान द्वारा देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब मस्ती धमाल किया सेल्फी प्वाइंट फॉर सेल्फी खींची। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा प्रिसिंपल सुमित्रा बिजारणिया सांगलिया सरपंच मनोहरी देवी महिला अधिकारिता विभाग सें नीलम चौधरी ,साधना सेठी भाजपा जिला मंत्री भंवरी खोखर महामंत्री रमा शेखावत राजशर्मा सुनीता शर्मा सोनू सोनी सावित्री दीक्षित जमुना शर्मा निशा चौहान आरती नायक इंदिरा शर्मा सुधा सोनी सीमा शर्मा डिपंल शर्मा नीलम चौधरी सुमन बिजारणिया सरोज देवी संतरा मेवा देवी शांति देवी सावित्री वर्मा सम्पत शर्मा सुमन चौधरी कविता सीमा शर्मिला सुमन मरुधरा महक संतोष फोगावत माया खीचड़ अनिता बाटड़ नीलम चौधरी सावित्री शर्मा दुर्गेश देवी लाडा देवी किताब देवी हीरा देवी जी पूनम आदि महिलाएं मौजूद रही ।