Dark Mode
दो कक्षा-कक्षों का किया शिलान्यास

दो कक्षा-कक्षों का किया शिलान्यास

रतनगढ़। समाजसेवी जोधराज बैद परिवार द्वारा संचालित शिक्षा समुन्नयन योजना के अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, नोसरिया में बनवाए जा रहे दो कक्षा-कक्षों का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सीताराम महाराज के संत सानिध्य, पंडित शंकर लाल सारस्वत के आचार्यत्व में भामाशाह प्रेरक शिक्षाविद कुलदीप व्यास, संस्था प्रधान पंकज पीपलवा ने भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। सवा पंद्रह लाख की लागत से दो कक्षा-कक्षों सहित छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय ब्लॉक निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। संस्था प्रधान पंकज पीपलवा ने दानदाता बैद परिवार व आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भंवर लाल सारस्वत, ग्राम विकास अधिकारी परमेश्वर सिंह, नानू भाम्भू, धर्मपाल पुनिया, पवन काछवाल, डॉ अश्विनी शर्मा, उम्मेद सिंह चारण, दीपक शर्मा, संदीप चाहर, गिरधारी भाम्भू, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, अध्यापिका सरोज थोरी, गायत्री स्वामी, जाना, प्रेम सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक दिनेश भोजक ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!