Dark Mode
7 योजनाओं का लाभ पाकर मानो मालामाल हुई भोपाखेड़ा की लक्ष्मीबाई

7 योजनाओं का लाभ पाकर मानो मालामाल हुई भोपाखेड़ा की लक्ष्मीबाई


उदयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप जिले में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप में हर जरूरतमंद को राहत मिल रही है और सरकार की इस सुविधा का लाभ पाकर हर आशार्थी मुक्तकंठ के सरकार के इस अभियान का सराहना करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन का आभार जता रहा है।
जिले के भीण्डर उपखंड के ग्राम पंचायत भोपा खेड़ा में आयोजित कैंप श्रीमती लक्ष्मी बाई के लिए सौगातों भरा रहा। कैंप में दस्तावेजों के साथ पहुंची लक्ष्मी को पंजीकरण के दौरान एक साथ 7 योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी मिली तो वह बहुत खुश हुई और उसने मुख्यमंत्री व सरकार के इस अभियान की सराहना करते हुए आभार जताया। शिविर प्रभारी एसडीएम मोनिका जाखड़ ने लक्ष्मी बाई के पुत्र को इन 7 योजनाओं से जुड़े मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किये। इसके तहत लक्ष्मी बाई को मुख्यमंत्री गैस सिलिंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली घरेलू योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेज योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा व मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!