Dark Mode
ढूकिया हॉस्पीटल में लेजर मशीन ( RIRS) से बिना चीर-फाड़ के पथरी का ऑपरेशन

ढूकिया हॉस्पीटल में लेजर मशीन ( RIRS) से बिना चीर-फाड़ के पथरी का ऑपरेशन

झुंझुनूं। ईलाज के मामले में चिरंजीवी राहत का केंद्र बन चुके ढूकिया हॉस्पिटल में दिनेश का गुर्दे की पथरी ऑपरेशन बिना किसी चीरफाड़ और दर्द के चिरंजीवी योजना में कैशलेश होंने पर दिनेश ने बड़ी राहत पायी। बतौर दिनेश उसे काफी दिनों से पेट में दर्द की परेशानी थी जिसके बाद वो 7 अगस्त को ढूकिया हॉस्पिटल में यूरोलोजिस्ट डॉ उमराव कुल्हरी को दिखाने के बाद ऑपरेशन के लिए भर्ती हुए। 7 अगस्त को ही उसका पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद 8 अगस्त को दिनेश को डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल की संचालक डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि मूत्र एवं गुर्दा रोगों के ईलाज व ऑपरेशन के लिए चिरंजीवी ईसीएचएस,आरजीएचएस इंपेनल्ड ढूकिया हॉस्पिटल एक बड़े सेंटर के रूप में स्थापित हुआ है यहां यूरोलोजिस्ट की फूल टाइम मिलने वाली सेवाओं से मरीजों की पहली प्राथमिकता ढूकिया हॉस्पिटल ही बन चुका है। डॉ मोनिका ने बताया कि यूरोलॉजी के अलावा ऑर्थो, मेडिसिन, सर्जरी आदि सभी ब्रांचों में भी नियमित सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि ढूकिया हॉस्पीटल झुन्झुनू कुल्हे व घुटने जोड़ प्रत्यारोपण का झुन्झुनू में सफलतम केन्द्र है एवं यहां अस्थमा व स्वांस रोग की विशेष जॉच के लिये पीएफटी (स्पाईरोमेटरी) मशीन की सुविधा उपलब्ध है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!