Dark Mode
राजकीय आई.टी.आई के ऑफलाइन प्रवेश की अन्तिम तिथि 26 सितंबर

राजकीय आई.टी.आई के ऑफलाइन प्रवेश की अन्तिम तिथि 26 सितंबर

बालोतरा। राजकीय आई.टी.आई. बालोतरा में सत्र 2024 में प्रवेश के लिए आनॅलाईन आवेदन प्रक्रिया की अन्तिम तिथि 26 सितंबर 2024 निर्धारित है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी मनोहर परिहार ने बताया कि राजकीय आई.टी.आई. बालोतरा में सत्र 2024 में प्रवेश के लिए विद्याार्थी आज ही अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर आवेदन कर आवेदन प्रति 27 सितंबर की शाम 5 बजे तक संस्थान कार्यालय में जमा करवाये।
संस्थान के प्रधान ने बताया कि कक्षा आठवीं एव ंदसवीं पास छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 01 मई 2024 को 14 वर्ष से अधिक हो, वे राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क स्वयं की एयएसओ आईडी के माध्यम से 26 सितंबर तक आनॅलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र एवं सम्बन्धित दस्तावेज संस्थान कार्यालय में 27 सितंबर को शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते है। संस्थान अपने स्तर पर आवेदनों की मेरिट लिस्ट बनाकर 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
निम्न व्यवसाय में रिक्त सीटो पर कर सकेगें आवेदन
संस्थान के प्रधान ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालोतरा में मैकेनिक डिजल (एक वर्ष), कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग अस्सिटेंट (एक वर्ष), स्विंग टेक्नोलोजी (एक वर्ष), फिटर (दो वर्ष), इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक (दो वर्ष), टर्नर (दो वर्ष), वायरमैन दो वर्ष, ड्राफ्टमैन सिविल दो वर्ष में रिक्त सीटो में प्रवेश ले सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!