Dark Mode
अनिवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 को

अनिवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 को

बाड़मेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्नीवीर वायु भर्ती 01/2024 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण गुरूवार, 17 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगी। विंग कामांडर अभिषेकसिंह ने बताया कि इस भर्ती हेतु इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यार्थी भर्ती से सम्बंधित सभी नियमों की विस्तार से जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। अभ्यार्थी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 अगस्त, 2023 तक वेबसाईट पर लॉगइन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यार्थी की जन्म तिथि 27 जून, 2003 से 27 दिसम्बर, 2006 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक, और अंग्रेजी विषय के साथ एव कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यार्थी आवेदन के पात्र है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!