मंहगाई राहत शिविर का अन्तिम चरण छीपाबड़ौद में
छीपाबडौद. राज्य सरकार द्वारा 24अप्रैल से निरन्तर प्रत्येक पंचायत पर दो दिवसीय शिविर आयोजित किए गए । जिसमें अब तक कुल 235254 योजनाओं व 52778 परिवारो को राज्य सरकार की योजनाओं में लाभ मिला चुका है । तहसीलदार शंभू दयाल मित्तल व ऑफिस काननूगो मनमोहन सिंह मीणा ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड किए वितरण। शिविर में शिविर प्रभारी एसडीएम धनराज मीणा तहसीलदार शंभूदयाल मित्तल व सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच गजेन्द्र जैन ने आवासीय पट्टे वितरित किए। वही शिविर में चाय-पानी को तरसे अधिकारी व कर्मचारी। राजस्व विभाग की टीम में आफिस कानूनगो मनमोहन सिंह, पटवारी हल्का सुरेंद्र कुमार शर्मा,दीपक कुशवाह व अन्य सहयोगी राजस्व कार्मिक उपस्थित रहे।