Dark Mode
एलपीजी सखी कार्यक्रम का शुभारंभ व उड़ान समीक्षा बैठक आज

एलपीजी सखी कार्यक्रम का शुभारंभ व उड़ान समीक्षा बैठक आज

उदयपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग तथा एचपीसीएल द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम एलपीजी सखी कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के प्रमुख शासन सचिव जितेन्द्र उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में 11 जुलाई को सुबह 11ः30 बजे होटल रमाडा में होगा।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त निदेशक आभा जैन व कार्यक्रम निदेशक राजकुमारी हाडा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान शासन सचिव संभाग के अधिकारियों की उड़ान योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक लेंगे। वन स्टॉप केन्द्र, इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का निरीक्षण भी प्रस्तावित है।
जोशी ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य हेतु एलपीजी गैस को सुरक्षित रसोई ईंधन के रूप में प्रचारित करने व महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत मानदेयकर्मी साथिनों को अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु एलपीजी सखि कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!