Dark Mode
वकीलों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

वकीलों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग

 
 
बीदासर। बार संघ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सिविल न्यायालय से हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य मार्गो से बाइक रैली निकाली। उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी कर उपखंड अधिकारी रमेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष रघुवीर भामू ने कहा कि मृतक वकील जुगराज चौहान के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने, गंगानगर में अधिवक्ता साथी के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान संघ के सचिव दीनदयाल प्रजापत, उप सचिव गौतम सैनी, संरक्षक किशनलाल भादू, ज्ञानाराम चौधरी, महेश छापोला, परमानंद बिजारणियां, अरविंद चौधरी, इरफान सोलंकी, राजकुमार ढाका, गोविंद जाखड़, अख्तर सोलंकी, मनोज प्रजापत, सलमान भुट्टा, रजत पांडे, प्रेम सैनी, आमीन शेख, कालीचरण सराफ, सज्जन चोटिया आदि साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!