Dark Mode
‘‘जैविक खेती में अग्रणीः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा’’

‘‘जैविक खेती में अग्रणीः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा’’

श्रीगंगानगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने जैविक खेती के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की है। विद्यालय की प्राचार्या किरण छाबड़ा के नेतृत्व और कृषि व्याख्याता सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में छात्र शाला उद्यान में जैविक खेती कर रहे हैं।
विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित जैविक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग कर न्यूट्री गार्डन में उगाई गई फसलों का उपयोग विद्यालय के मध्याह्न भोजन में किया जा रहा है। छाबड़ा के कुशल प्रशासन और सुभाष चंद्र के नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण ने विद्यालय को जैविक कृषि के क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान बना दिया है।
यह पहल न केवल शैक्षिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय कदम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!