Dark Mode
रॉकी और रानी फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो

रॉकी और रानी फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जल्दी ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में दोनों फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर रवाना हुए हैं। अब इसी बीच शूटिंग के दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं, जिसके देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस वीडियो में न्यू मॉम आलिया एक कार में बैठी हुई हैं, और उन्हें एक कैमरा शूट कर रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड टॉप के साथ रेड ब्लेजर पहनी है। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'आलिया भट्ट रानी चटर्जी के रूप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।'

एक साथ दिखे आलिया-रणवीर, करण जौहर
वहीं दूसरे वीडियो में शूटिंग के दौरान आलिया और रणवीर सेट पर करण जौहर के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर की ड्रेस में दिखाई दीं जबकि रणवीर प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। सामने आए इस वीडियो में तीनों कुछ डिस्कशन करते हुई दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आलिया ने सेट पर एक फैन के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई है।
बता दे, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पहले इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में टीम ने अनाउंसमेंट करते हुए बताया है की रिलीज डेट बदल गई है। अब ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी ने भी भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!