Dark Mode
बालश्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो

बालश्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो

सरवाड़  .  निकट ग्राम मानपुरा में सोमवार को विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया गया। रणजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बालश्रम एवं बाल शोषण रोकथाम के लिए जागरुकता रैली, पोस्टर चस्पा करना, हस्ताक्षर अभियान, समुदाय बैठक आदि गतिविधियों के माध्यम से बालश्रम रोकथाम के लिए ग्रामीणों एवं बच्चों को प्रेरित किया गया। ग्राम मानपुरा की ढाणी में जागरूकता रैली निकालकर बालश्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो का नारा बुलंद किया। पोस्टर चस्पा कर, बालश्रम रोकथाम शपथ हस्ताक्षर अभियान किया गया। पंचायत भवन के पास चौराहे पर पोस्टर, बेनर प्रदर्शन एवं समुदाय बैठक कर बालश्रम से होने वाले दुष्प्रभाव एवं कानूनी जानकारी बालश्रम देकर रोकथाम एवं बच्चों को नियमित शिक्षा से जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवी रामप्रसाद गुर्जर, राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!