Dark Mode
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर विधायक का किया घेराव

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर विधायक का किया घेराव

                            बार एसोसिएशन ब्यावर ने विधायक शंकरसिंह रावत को ज्ञापन सौंपा
ब्यावर। प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर विगत कई दिनों से आंदोलन के तहत कार्य बहिष्कार कर रहे बार एसोसिएशन संस्था ब्यावर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने शुक्रवार को आंदोलन के तहत विधायक शंकरसिंह रावत का घेराव किया। घेराव के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य विधायक रावत के सेंदडा रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां पर सभी ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विधायक रावत का घेराव किया। घेराव के दौरान वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर विधायक रावत को सीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की जानकारी देते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर इसे शीघ्र ही प्रदेशभर में लागू करने की मांग की। इस दौरान अधिवक्तागण वकील एकता जिंदाबाद..., हम हमारा हक मांगते नहीं कोई भीख मांगते... तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो-लागू करो.... के नारे लगा रहे थे। इस दौरारन बार अध्यक्ष टीकमसिंह चौहान, उपाध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति, तुषार दुबे, सुनील दुबे, मोहन लौंगानी, सूर्यकांत चौधरी, हरकरण छाबा, विजय पारीक, मुकेश जैन, यज्ञेश शर्मा, नरेश कनोजिया, नरेन्द्र शर्मा, जीवराजा जावा, निलेष बुरड, मुकेश चौहान और उषा लोहिया सहित अन्य अधिवक्तागण शामिल थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!