रणथंबोर नेशनल पार्क में लेपर्ड ने किया सांभर का शिकार
सवाई माधोपुर। रणथंबोर नेशनल पार्क के जो नंबर दो में लेपर्ड ने सांभर का शिकार करने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो सवाई माधोपुर रणथंबोर नेशनल पार्क के जोन नंबर 2 का है जहां एक लेपर्ड ने सांभर का शिकार किया और शिकार करने के बाद ले लेपर्ड शिकार को मुंह में खींच कर ट्रैक पर ले आया। वही नेशनल पार्क के जोन नंबर 2 में गए पर्यटकको ने लेपर्ड को सांभर का शिकार करते हुए देखा वही पर्यटक इस नजारे को देखकर रोमांचित हो गए। वही देखा जाए तो रणथंबोर नेशनल पार्क में यहां पार्क घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को खूब जमकर टाइगर साइटिंग हो रही है जिसके चलते यहां देसी विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है वही मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह की पारी रणथंबोर नेशनल पार्क के जोन नंबर 2 में गए पर्यटको ने एक लेपर्ड को सांभर का शिकार करते हुए देखा पर्यटक इस साइटिंग को देखकर काफी रोमांचित हुए और वहां मौजूद पर्यटकों ने इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया वही सोशल मीडिया पर लेपर्ड का सांभर को शिकार करते हुए वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है।